गरीबी और भूख से बेहाल पाकिस्तान में मॉल की लूट! 'ड्रीम बाजार' का सपना चकनाचूर!

पाकिस्तान से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जिसने दुनिया को हैरान कर दिया है। कराची के गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में बने नए मॉल 'ड्रीम बाजार' के भव्य उद्घाटन का दिन मानो लूट और बर्बादी का मंजर बन गया! मॉल के ओपनिंग डे पर दी जा रही भारी छूट और प्रमोशनल वीडियो ने लोगों को ऐसा दीवाना बना दिया कि मॉल के बाहर हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।


लूटमार
की तैयारी लेकर पहुंचे लोग !

बताया जा रहा है कि मॉल में चल रहे भारी डिस्काउंट को देखकर लोगों ने मॉल के दरवाजे पर दस्तक दी, लेकिन जैसे ही भीड़ ने अंदर प्रवेश किया, माहौल अचानक से हिंसक हो गया। कुछ लोगों ने लाठी-डंडों के साथ मॉल में घुसते ही तोड़फोड़ शुरू कर दी। मॉल के अंदर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते लोग मॉल में लूटमार करने लगे। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि मॉल के बाहर कराची के जौहर और राबिया सिटी इलाकों में जबरदस्त ट्रैफिक जाम हो गया।

वायरल हुआ वीडियो: लूटपाट का लाइव प्रदर्शन !

इस पूरे वाकये का वीडियो अब सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। वीडियो में लोग मॉल से सामान चुराते और अपने ही फोन से वीडियो बनाते हुए नजर आ रहे हैं। घटना के बाद सोशल मीडिया पर ये चर्चा का विषय बन गया है, और लोग इस तरह की अराजकता पर सवाल उठा रहे हैं। मॉल के कर्मचारियों और मालिक के लिए यह घटना एक बुरे सपने से कम नहीं थी। मॉल के मालिक, जो कि विदेश में रहने वाले पाकिस्तानी मूल के एक व्यक्ति हैं, ने कभी सोचा भी नहीं था कि उनकी मेहनत का यह नतीजा होगा।


सिर्फ 30 मिनट में लूट लिया मॉल !

हैरानी की बात तो यह है कि मॉल को दोपहर 3 बजे खोला गया था, और सिर्फ 30 मिनट के भीतर ही पूरा मॉल लूटा जा चुका था! कपड़ों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, हर चीज को लोगों ने लूट लिया। 'ड्रीम बाजार' का यह उद्घाटन अब एक बुरे सपने की तरह पाकिस्तान के इतिहास में दर्ज हो गया है। कराची में निवेश पहले से ही कम होता है, और इस घटना ने निवेशकों के मन में और भी डर पैदा कर दिया है।