हरियाणा की राजनीति में इस बार चुनावी पारा अपने चरम पर है, लेकिन असली धमाका तब हुआ जब देश के दो सबसे बड़े पहलवान, **विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया**, ने कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने का इशारा कर दिया! जी हां, बुधवार को दोनों ने कांग्रेस हाईकमान से गुपचुप मुलाकात की, और अब कयास लगाए जा रहे हैं कि ये दोनों दंगल के पहलवान अब सियासी अखाड़े में उतरने की तैयारी कर रहे हैं।
भाजपा से तकरार और कांग्रेस से नजदीकी: क्या है सच्चाई ?
दरअसल, विनेश और बजरंग का भाजपा से पुराना विवाद है। साल 2023 में
भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न
का आरोप लगाते हुए इन पहलवानों ने दिल्ली की सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया था।
इस घटना के बाद से ही इन दोनों पहलवानों के भाजपा से रिश्ते बिगड़ते गए, और कांग्रेस
के साथ नजदीकी बढ़ती गई।
विनेश फोगाट के लिए एयरपोर्ट से रोड शो ! हुड्डा ने बिछाए रेड कारपेट !
पेरिस ओलिंपिक से निराश होकर जब विनेश फोगाट भारत लौटीं, तो कांग्रेस
के दिग्गज नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा उन्हें लेने खुद एयरपोर्ट पहुंचे। सिर्फ इतना
ही नहीं, उनके साथ गांव बलाली तक रोड शो किया गया, जिसमें विनेश, बजरंग और कांग्रेस
के कई बड़े नेता शामिल हुए। क्या ये सिर्फ समर्थन था, या फिर कांग्रेस ने विनेश के
लिए पहले से ही रेड कारपेट बिछा दिया था?
राहुल गांधी से मुलाकात: सियासी पारी की शुरुआत ?
इतना ही नहीं, हाल ही में विनेश और बजरंग की मुलाकात कांग्रेस के
बड़े नेता **राहुल गांधी** से भी हुई। इस मुलाकात के बाद से सियासी अटकलें और तेज हो
गई हैं। कांग्रेस जल्द ही अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करने वाली है, और गॉसिप ये
है कि इस बार दोनों पहलवानों को पार्टी की टिकट मिल सकती है। अगर ऐसा होता है, तो हरियाणा
का चुनावी दंगल और भी दिलचस्प हो जाएगा!
तो क्या सच में विनेश और बजरंग कांग्रेस का हिस्सा बनेंगे? या
ये सिर्फ एक राजनीतिक चाल है, देखना दिलचस्प होगा !

0 Comments